इंडिगो ने 610 करोड़ रुपये के रिफंड प्रोसेस किये

नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में रद्द उड़ानों के सिलसिले में यात्रियों को 610 करोड़ रुपये की राशि वापस की है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। साथ ही उसने तीन हजार यात्रियों तक उनका समान भी पहुंचा दिया है।

इंडिगो के सूत्रों के अनुसार, रिफंड का काम तेजी से किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो को यात्रियों को पैसा लौटाने के लिए 07 दिसंबर शाम आठ बजे तक का समय दिया था। इसके अलावा उसने इस पूरे संकट के लिए इंडिगो को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

इंडिगो ने रविवार को एक बयान में बताया कि आज आधी रात तक वह 1,650 उड़ानों के माध्यम से अपने 138 गंतव्यों में से 137 तक सेवा शुरू कर देगी।

गत 04 दिसंबर से चार दिन में इंडिगो की करीब चार हजार उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडिगो के प्रदर्शन में “आज लगातार सुधार हुआ है”। उसने बताया कि इंडिगो ने 05 दिसंबर को 706, अगले दिन 06 दिसंबर को 1,565 उड़ानों का परिचालन किया था।

इस बीच मंत्रालय ने इंडिगो संकट के बीच आसमान छूते किराये को नियंत्रित करने के लिए दूरी के हिसाब से अधिकतम किराया तय कर दिया है।

Next Post

गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 सरूप गायब होने के मामले में 16 लोगों पर मामला दर्ज

Sun Dec 7 , 2025
चंडीगढ़, 07 दिसंबर (वार्ता) सिख धार्मिक चेतना पर लगे गहरे घाव को भरने और लंबे समय से इंसाफ की मांग को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 ‘सरूप’ (पवित्र ग्रंथ) गायब होने के मामले में […]

You May Like

Play sound