इंदौर:थाना क्षिप्रा क्षेत्र के महाकाल चौराहा स्थित एक कलाली में अज्ञात चोर ने देर रात धावा बोलकर गल्ले से 98 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल चुरा लिया. फरियादी अक्षय जायसवाल निवासी कौशल्यापुरी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 3 से 5 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति कलाली के साइड का पतरा खोलकर अंदर घुसा और गल्ले में रखी रकम व विवो कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले गया. क्षिप्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
राजवाड़ा क्षेत्र में वन-वे तोड़ने पर 42 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई
Mon Oct 6 , 2025
इंदौर: ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान वन-वे नियम का उल्लंघन करने वाले 42 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम की प्रभारी निरीक्षक […]
