राजवाड़ा क्षेत्र में वन-वे तोड़ने पर 42 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई

इंदौर: ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान वन-वे नियम का उल्लंघन करने वाले 42 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम की प्रभारी निरीक्षक राधा यादव, निरीक्षक सीमा भंडारी, सूबेदार योगेश मिश्रा और उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने राजवाड़ा क्षेत्र में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान कई चालक वन-वे दिशा में विपरीत दिशा से वाहन चलाते मिले, जिन पर तत्काल चालानी कार्रवाई की गई. यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन-वे, नो पार्किंग और ट्रैफिक संकेतों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति से बचा जा सके. पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Next Post

गिरवाई थाना क्षेत्र में गोलीबारी का सिलसिला रुक नहीं रहा, कई घायल

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर: गिरवाई थाना क्षेत्र में गोलीबारी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। गिरवाई थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमीन पर कब्जा करने आए पक्ष ने गोली बारी कर दी, इसमें युवक राजकुमार कुशवाहा के सिर में बंदूक की […]

You May Like