ग्वालियर में कांवड़ विवाद ने लिया हिंसक रूप: चाचा भतीजे पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला, कार से कुचला

ग्वालियर। ग्वालियर में कांवड़ उठाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनखराबे में बदल गया। आरोप है कि दो सफारी गाड़ियों में सवार हमलावरों ने चाचा-भतीजे को बुलेट पर जाते समय कई बार टक्कर मारी और फिर डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी लगातार टक्कर मारते और हमला करते दिख रहे हैं। पीड़ित अखिलेश राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने सगे भाई राहुल, सौरभ सिंह और विकास राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

*सोरो से शुरू हुई रंजिश, ग्वालियर में उतारा गुस्सा*

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोरो में हुई थी। श्रावण माह में कांवड़ भरने गए दोनों पक्षों में वहां झगड़ा हो गया था। सभी आरोपी और पीड़ित एक ही गांव मिलावली के निवासी हैं। पुरानी छावनी के सैनिक होटल के पास आरोपियों ने बदला लेने के इरादे से यह हमला अंजाम दिया।

Next Post

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे वोटर वेरिफिकेशन का विरोध करने पर राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलबाग चौराहे पर आज शाम केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष […]

You May Like