
उज्जैन। 15 दिन पहले पत्नी घर से अपने बेटे के साथ भाग गई थी। पति ने कुछ दिन तलाश किया उसके बाद जहर खा लिया। जिनकी उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। महिदपुर के रसलपुरा में रहने वाले कालू पिता देवी सिंह 45 वर्ष को परिजन जहर खाने के बाद उपचार के लिए उज्जैन लेकर आए थे जहां उसकी रात में मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों ने बताया कि कालू की पत्नी मधु 15 दिन पहले अपने बेटे को लेकर घर से राजा ढोली नामक युवक के साथ भाग गई थी। मधु घर से डेढ़ लाख रुपए नगद और आभूषण भी अपने साथ ले गई है। कालू ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली इसी के चलते उसने जहर खाया था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा है। मामले की जांच महिदपुर थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।
