त्योहारों को देखते हुए अफसरों ने किया राजवाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

इंदौर: त्योहारों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. एडिशनल सीपी अमित कुमार सिंह और डीसीपी प्रभारी यातायात आनंद कलादगी ने देर रात राजवाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने बाजार की पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर ही कई आवश्यक निर्देश दिए.

सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि आगामी दिनों में राजवाड़ा, सराफा, एमजी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की जाएगी. इसके तहत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वन-वे नियमों का कड़ाई से पालन, और ई-रिक्शा व भारी वाहनों के प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाई जाएगी. इसके साथ ही व्यापारी संगठनों और बाजार समितियों के साथ समन्वय कर पार्किंग व्यवस्था, पैदल मार्ग और भीड़ नियंत्रण के लिए संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश दिए.

अधिकारियों ने नगर निगम व स्मार्ट सिटी टीम को भी यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्थायी दुकानें यातायात में बाधा न बनें. पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि नागरिकों को पार्किंग स्थल और यातायात व्यवस्था की जानकारी सार्वजनिक एनाउंसमेंट के माध्यम से दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस दौरान एडिशनल सीपी सिंह ने जोर दिया कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस का व्यवहार सहयोगपूर्ण व संवेदनशील होना चाहिए. साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन न खड़े करें और ट्रैफिक पुलिस को सहयोग दें, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में यातायात पूरी तरह सुगम और सुरक्षित रह सके

Next Post

होटल संचालक पर गोलियां चलाने वाला महाराष्ट्र में पकड़ाया

Fri Oct 10 , 2025
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल में फिल्मी स्टाइल में मंगलवार शाम घुसकर होटल संचालक पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा है जिसकी सूचना जबलपुर पुलिस को दे दी है, सूचना पर पुलिस रवाना […]

You May Like