दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक टूटे

मुंबई, 07 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव बना रहा और इस बीच दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114 अंक (0.15 प्रतिशत) टूटकर 77,844.52 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 24,326.65 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त में खुलने का बाद आज दिन भर कभी लाल तो कभी हरे निशान में ऊपर-नीचे होते रहे। बीच कारोबार में सेंसेक्स ऊपर 78,384.70 अंक और नीचे 77,713.21 अंक तक गया। वृहत बाजार में अच्छी लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.87 प्रतिशत मजबूत हुआ।

आईटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और सार्वजनिक बैंकों से सूचकांक फिसल गये जबकि ऑटो, रियलटी, निजी बैंकों और धातु समूहों के सूचकांक ऊपर बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर दो प्रतिशत चढ़ा। एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में भी एक से डेढ़ फीसदी की तेजी रही। एशियन पेंट्स, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एलएंटटी और बीईएल के शेयर भी ऊपर बंद हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर दो फीसदी के करीब टूट गया। टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाल निशान में रहे।

.....

Next Post

लोकायुक्त कार्रवाई:25 हजार की रिश्वत लेते तीन डॉक्टर रंगे हाथ पकड़े

Thu May 7 , 2026
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तीन डॉक्टरों को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी मरीजों को निजी लैब पर भेजने के एवज में कमीशन मांग रहे थे. तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम […]

You May Like