दावा: भाजपा की अगले दो साल में 1800 से अधिक विधानसभा सीटों पर होगी काबिज

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ ही देशभर में 1654 विधानसभा सीटों पर काबिज हो गयी है। भाजपा का यह अबतक का सर्वोच्च प्रदर्शन है। पार्टी का दावा है कि अगले दो वर्षों में वह 1800 से अधिक विधानसभा सीटों पर काबित होगी।

भाजपा के आधिकारिक एक्स एकाउंट पर जारी एक पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा अब राज्य विधानसभाओं में अपनी सर्वोच्च शक्ति पर है और यह तेज गति से आगे बढ़ रही है। अगर इसी गति से आगे भाजपा आगे बढ़ती रही तो अगले दो वर्षों में आराम से 1800 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी।

इस पोस्ट में कहा गया कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर पर सवार होकर 1985 में लगभग 2018 सीटों के अपने शिखर को छुआ था। तब सत्ता को मजबूत करना और मतदाताओं को प्रभावित करना आसान था। भाजपा की तरफ से लिखा गया कि अंतर स्पष्ट है, कांग्रेस को अपना शिखर विरासत में मिला था जबकि भाजपा ने अपनी लगातार उन्नति अर्जित की है। भाजपा ने सीट दर सीट, राज्य दर राज्य, संघर्ष दर संघर्ष कर इस मुकाम का पाया है। आगे पोस्ट में यह भी लिखा गया कि भविष्य उस पार्टी का है जो काम करती है, न कि उस पार्टी का जो विरासत पर चलती है।

पोस्ट में भाजपा के 2014 से 2025 तक के विधानसभा सीटों का आंकड़ा भी दिया गया। जिसके अनुसार 2014 में 1035, 2015 में 997, 2016 में 1053, 2017 में 1365, 2018 में 1184, 2019 में 1160, 2020 में 1207, 2021 में 1278, 2022 में 1289, 2023 में 1441, 2024 में 1588 और 2025 में 1654 विधानसभा सीटों पर काबिज है।

 

 

Next Post

बीआरटीएस हटाने में लेट लतीफी पर हाईकोर्ट नाराज

Tue Nov 18 , 2025
इंदौर: आज हाईकोर्ट ने बीआरटीएस सड़क और अतिक्रमण नहीं हटाने को लेकर नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने उक्त मामले में कलेक्टर और निगमायुक्त को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं.हाईकोर्ट की डबल बेंच विनय कुमार शुक्ला और विनोद कुमार द्विवेदी ने 26 नवंबर को जिला कलेक्टर शिवम […]

You May Like