यादव ने ‘स्पाडेक्स’ की सफलता के लिए इसरो को दी बधायी

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘स्पाडेक्स’ मिशन की सफलता के लिए बधायी एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘अंतरिक्ष जगत में भारत ने रचा पुनः इतिहास…हमें गर्व एवं आनंद है कि इसरो का ‘स्पाडेक्स’ मिशन सफल हुआ। अब अंतरिक्ष में दो सैटेलाइटों को जोड़ने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Next Post

संक्रांति पर्व पर नाथ जोगी समाज का आकर्षक रथ के साथ चल समारोह निकाला अनेक स्थान पर हुआ स्वागत

Thu Jan 16 , 2025
इंदौर: अखिल भारतवर्षीय नाथ जोगी समाज सकल पंच द्वारा संक्रांति पर्व पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया उक्त चल समारोह में भगवान गुरु गोरखनाथ के जयकारे के साथ भगवान भोलेनाथ रथ में विराजित रहे। यह चल समारोह दशहरा मैदान से आरंभ होकर सूर्योदय नगर गोरख मंदिर पर संपन्न […]

You May Like

मनोरंजन