शहडोल रेलवे स्टेशन में पानी भरा, ट्रेनों को कॉशन पर निकाला गया

शहडोल। जिले में हुई तेज बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है। ट्रेनों को कॉशन पर निकाला गया है। आलम यह है कि स्टेशन तक आने-जाने वाला मार्ग भी बाधित हो गया है। शहडोल कलेक्टर ने नदी के पुल और रफ्टों पर आवागमन रोक दिया है। जिला अस्पताल और पांडव नगर के शासकीय आवासों में भी पानी भर गया है। शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए हैं और आवागमन ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। शहर के रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कों और घरों में पानी भर गया है। गलियों में पानी का बहाव तेजी से चल रहा है। शहडोल का ग्रामीण अंचलों से संपर्क टूट चुका है।

Next Post

शहर के युवा बने सीए, परीक्षा परिणाम जारी 

Sun Jul 6 , 2025
जबलपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें जबलपुर के कई परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है, जो आगे चलकर भविष्य के सीए बनने वाले हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा को […]

You May Like