
जबलपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें जबलपुर के कई परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है, जो आगे चलकर भविष्य के सीए बनने वाले हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, कुछ प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उल्लेखनीय है कि सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 15, 17, 19 और 21 मई को आयोजित की गई थीं।
चेतन गुप्ता ने किए दोनों ग्रुप पास
शहर के छात्र चेतन गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सी.ए.) की प्रतिष्ठित परीक्षा के दोनों ग्रुप पास कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतन गुप्ता श्रीकृष्ण गुप्ता एवं रागिनी गुप्ता के पुत्र हैं। चेतन ने बताया कि उसने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। चेतन द्वारा दोनों ग्रुपों को सफलतापूर्वक पास किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। चेतन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर आत्मविश्वास को दिया।
आयुष को भी मिली सफलता
शहर के आयुष चौबे ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सी.ए.) की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
आयुष का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और कई घंटों तक पढ़ाई की है, जिसके बाद सीए के पेपर में यह उपलब्धि हासिल हुई है। आयुुष उपेन्द्र कुमार चौबे एवं पूनम चौबे के सुपुत्र हैं। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया।
