उज्जैन:महाकुंभ 2028 की तैयारी के मद्देनजर विकास प्राधिकरण द्वारा स्थाई कुंभ सिटी की योजना लंबे समय से तैयार की जा रही थी, इस पर बोर्ड बैठक में अधिकृत मोहर लगा दी गई है. लगभग 10 हजार करोड रुपए की राशि से यह योजना किसानों की जमीन पर आकार लेगी.विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने संभाग आयुक्त से लेकर कलेक्टर रोशन सिंह व नगर निगम से लेकर टी एन सी पी के अधिकारियों को बताया कि सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर लैंड पुलिंग योजना के तहत किसानों से 50′ जमीन ली जाकर स्थाई कुंभ सिटी विकसित की जा रही है. ऐसे में पूरा प्लान तैयार किया गया है, जिन बिंदुओं का समावेश योजना के तहत किया गया उस पर बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने मोहर लगा दी.
विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 जुलाई को उज्जैन विकास प्राधिकरण की दो योजनाओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे, शिप्रा विहार में होटल हब के तहत एक शानदार स्कीम बनाई गई है, जो उज्जैन को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी साथ ही 56 दुकान इंदौर की तर्ज पर उज्जैन में भी 56 दुकानों के लिए प्लाट विक्रय किए जाएंगे, इन दोनों योजनाओं का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाएगा, साथ ही नानाखेड़ा पर आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया गया है इसका भी लोकार्पण सीएम डॉ यादव करेंगे.
