बारिश के कारण पांचवें दिन की शुरुआत में देरी

बर्मिंघम, 06 जुलाई (वार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में पांचवें और आखिरी दिन रविवार को खेल की शुरुआत में बारिश के कारण देरी हो गयी है।

हालांकि बारिश थोड़ी धीमी हो गयी है और मैदान को सुखाने का काम चल रहा है।

भारत ने इंग्लैंड के सामने मैच जीतने के लिए 608 रन का लक्ष्य रखा है। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 72 रन बना लिए थे। उसे अभी 536 रन की और जरूरत है।

भारत को सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए सात विकेट की जरूरत है।

Next Post

रद्द हुई ग्वालियर चंबल अंचल के 42 कॉलेजों की मान्यता

Sun Jul 6 , 2025
ग्वालियर। उच्च शिक्षा विभाग ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बिना टीचर और बिल्डिंग के चल रहे ऐसे 42 कॉलेजों की मान्यता अब तक रद्द कर दी है, जो कॉलेज को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मानकों का पालन किए बिना चला रहे थे. विभाग ने ऐसे कॉलेज की मान्यता रद्द की है, […]

You May Like