गांधीगंज में महिलाओं को चोरी करते पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया

कटनी: शहर के गांधीगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देती हुई लोगों के हत्थे चढ़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पकड़कर रोका और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार महिलाओं के पास से संदिग्ध सामान भी मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इन महिलाओं का आपराधिक रिकॉर्ड है या यह पहली बार चोरी की घटना में पकड़ी गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारी व ग्राहक असुरक्षित महसूस करते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शिवपुरी में दलित सरपंच परिवार पर फायरिंग, महिला को लगी गोली

Sun Sep 14 , 2025
शिवपुरी: जिले के करेरा थाना क्षेत्र में आने वाले लालपुर गांव में सरपंच परिवार पर हमला हुआ है. आरोपियों ने एक महिला पर दिन दहाड़े देसी कट्टे से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए […]

You May Like