जीती जिंदगी: 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद टमस नदी के बहाव में फंसे युवक को निकाला बाहर

रीवा: रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटमा स्थित टमस नदी की तेज धार में फंसे युवक को तकरीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है. घायल युवक को उपचार के लिए सिरमौर सिविल अस्पताल लाया गया है वहीं युवक के सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस सहित परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है
अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह इटमा गांव के कुछ लोग टमस नदी के पास जंगल में लकड़ी काटने गए थे
इस दौरान एक लकड़ी टमस नदी पर बनी पुल के नीचे फंसी दिखी जिसे बाहर निकालने के लिए ग्रामीण नदी के अंदर घुसे इस दौरान नदी में पानी नहीं था,
लकड़ी निकालने के दौरान ही अचानक तेज बहाव के साथ अचानक पानी आ गया जिसके तेज धार में इटमा निवासी राम उजागर प्रजापति फस गया
घटना के प्रत्यक्षदर्शी लवलेंद्र सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव से बाहर निकालने के लिए राम उजागर ने प्रयास किया लेकिन पुल से निकली हुई लोहे की सरिया उसके पांव में धस गई जिससे वह नदी से बाहर नहीं निकल पाया
इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में राम उजागर को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है
बताया गया है कि युवक के पांव में सरिया धस जाने के कारण वह नदी के बीचो-बीच धार में फंसा रह गया था।

Next Post

सादगी का संदेश : सीएम डॉ यादव बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पहुंचे उज्जैन

Thu May 28 , 2026
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है।इसी क्रम […]

You May Like