सादगी का संदेश : सीएम डॉ यादव बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पहुंचे उज्जैन

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित रखते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक ही बस में सवार होकर इंदौर से उज्जैन तक की यात्रा की। इस दौरान सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था के लिये केवल तीन अन्य वाहन ही साथ रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं पर चर्चा भी की।

Next Post

आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, शव अस्पताल में छोड़ भागे ससुराल वाले; मायके पक्ष का हत्या का आरोप

Thu May 28 , 2026
अशोकनगर: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के झांसाखेड़ी गांव में एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना तब सामने आई जब परिजन महिला का शव अस्पताल में छोड़कर फरार […]

You May Like