ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की

कैनबरा, 10 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की।

उन्होंने अमेरिका और ईरान द्वारा नए हमले किए जाने के बाद इस संघर्ष को खत्म करने की अपील की है।

सुश्री वोंग ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) टेलीविज़न को बताया कि दुनिया पश्चिम एशिया के आम नागरिकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के फ़ायदे के लिए इस संघर्ष को खत्म होते देखना चाहती है।

उन्होंने कहा, “यह निश्चित रूप से कमज़ोर पड़ रहा है और हम लगातार छिटपुट संघर्ष देख रहे हैं।” उन्होंंने कहा “दुनिया वास्तव में चाहती है कि यह संघर्ष विराम बना रहे और मज़बूत हो। दुनिया इस संघर्ष का अंत देखना चाहती है, न केवल इस क्षेत्र के लोगों के लिए, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।”

सुश्री वोंग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार रात से गुरुवार तक नए हमले हुए, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्यापारिक जहाज़ों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुँची।

ईरान ने इसके जवाब में कुवैत, बहरीन, कतर और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और नागरिक सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।

 

 

Next Post

सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी

Fri Jul 10 , 2026
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़ाने के लिए अहम पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इससे देश में मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी की कीमतों में भारी कमी आएगी। भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बहुत बड़ा और अहम कदम उठाया […]

You May Like