गुना: जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं द्वारा तैयार कर रखा लगभग 5 लाख कीमत का 7,000 लीटर लहान नष्ट किया है।
गौरतलब है कि जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में पारदियों के डेरों पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर कार्यवाही हेतु धरनावदा थाना एवं झागर चौकी से पुलिस फोर्स तत्काल मुरादपुर पहुंचा और जहां पारदियों के डेरों पर मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो मौके पर तो कोई नहीं मिला लेकिन आसपास सर्चिग करने पर ड्रमों आदि में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया करीबन 7000 लीटर लहान भरा हुआ मिला।
जिसे पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया एवं जहां पर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त माफियाओं की पहचान के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं और जिनकी पहचान कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।
