तीन सडक़ हादसों में आठ घायल

जबलपुर। शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में आठ लोग घायल हो गए। यह हादसे अधारताल, मझौली, पाटन थाना क्षेत्र में हुए।

मझौली पुलिस ने बताया कि सोमकुमार चक्रवर्ती निवासी जुझारी उमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंद्राना मझौली रोड में मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड व्ही 9738 के चालक ने उसे एवं राजा भूमिया को टक्कर मार चोट पहुंचा दी। पाटन थाने में रूपलाल बर्मन निवासी हिनौतिया बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पाटन वायपास के पहले बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एम 1705 के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसे एवं हल्लू अहिरवार, लखन अहिरवार को चोटें आ गई। इसी प्रकार अधारताल थाने में कैलाश प्रसाद पटेल निवासी शंकरशाह नगर रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फैमली केार्ट जबलपुर में पदस्थ हैे रिश्तेदारी से अपने मौसी के लडक़े राघवेन्द्र पटैल एवं उनकी पत्नी सविता पटेल व उसकी पत्नी बेबी पटेल के साथ अलग अलग मोटर सायकल से रामपुर जा रहे थे जैस ही आधारताल पेट्रोल पम्प के पास पहुॅचे तभी पीछे से आ रहा वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड आर 7257 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये राघवेन्द्र पटेल की मोटर सायकल में टक्कर मारते हुये उसकी गाड़ी में भी टक्कर मार दिया जिससे राघवेन्द्र एवं राघवेन्द्र की पत्नी सविता पटेल, तथा वह एवं उसकी पत्नी बेबी पटेल मोटर सायकल सहित गिर गये। सभी को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।

Next Post

कर्मचारी के वेतन से सुपरवाइजर मांग रहीं हिस्सा

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर। संभाग के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहले खून की दलाली का मामला, उसके बाद डॉक्टर की जगह वार्ड ब्वॉय द्वारा मरीज का वेंटिलेटर पर इलाज करना और अब अस्पताल के कर्मचारी के वेतन में सुपरवाइजर द्वारा कमीशन मांगने का मामला सामने आया है जिसने […]

You May Like