कालापाठा के समीप बारिश से नाला उफान पर आवागमन बंद, वाहानो की लगी लाइन

देवास।इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम कालापाठा के समीप गुरुवार शाम 5:00 बजे से क्षेत्र में हो रही अनवरत बारिश के चलते नाला उफान पर आ जाने से रोड के दोनों और वाहनों की कतार लग गई प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उक्त नाला गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे के लगभग कालापाठा के समीप नाला उफान पर आ जाने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई सभी वाहन चालक नाल का पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं अभी करीब 7:30 बजे तक नाल का पानी उतरा नहीं था बसों में बैठे यात्रीगण परेशान होकर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं जबकि क्षेत्र में अभी भी अनवरत वर्षा जारी है कहीं तेज तो कहीं धीमी उम्मीद जताई जा रही है कि अभी 2 घंटे और नाला का पानी उतरने की संभावना नजर नहीं आ रही है नाले में पानी बढ़ता ही जा रहा है वाहन चालक सहित सभी राहगीर परेशान होकर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी या नाला उफान पर आने पर निकालने की जल्दी ना करें पूर्ण रूप से पानी उतरने पर ही अपने वाहन निकालने का प्रयास करें जिस किसी दुर्घटना से बचा जा सकता है

Next Post

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में एआई क्षमता के उपयोग पर मिले चीन-आसियान के 180 प्रतिनिधि

Thu Jul 17 , 2025
नाननिंग, 17 जुलाई (वार्ता) चीन और आसियान देशों के 180 से अधिक प्रतिनिधि दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी नाननिंग में एकत्रित हुए जिसका उद्देश्य महिलाओं के विकास को बढ़ावा देने में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता का पता लगाना है। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘’सशक्तिकरण, साझाकरण, नवाचार: […]

You May Like