इंदौर: किशनगंज पुलिस ने एबी रोड स्थित जय मां भगवती ढाबा पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बड़ी खेप जब्त की गई है.
कार्रवाई के दौरान शुभम चौहान निवासी पिगडंबर और राकेश पंवार को पकड़ा. दोनों के पास से देशी और अंग्रेजी शराब के क्वार्टर तथा विभिन्न ब्रांड की बीयर के कैन बरामद हुए. दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 14.1-14.1 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब 8,460-8,460 रुपए बताई गई है जिसे जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब जब्त कर ली है. मामले में पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है.
Next Post
ढाबे के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 3 हजार से ज्यादा की शराब जब्त
Sat Jul 4 , 2026
इंदौर: बड़गोंदा पुलिस ने ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की बोतलें और क्वार्टर जब्त किए हैं.दीपेश यादव के ढाबे के पास दबिश देकर गोपाल यादव निवासी ग्राम आशापुरा […]

You May Like
-
4 weeks ago
विश्व साइकिल दिवस पर अलवर में निकाली साइकिल रैली