संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन हेतु भगवा यात्रा का शुभारंभ

बाड़ी: संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के पूर्व भगवा यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा का प्रारंभ सिरवारा स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात यात्रा ने सिरवारा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए डेम रोड से वार्ड क्रमांक 14, 13, 12, 11 एवं 10 में जनसंपर्क किया और दशहरा मैदान, मंगलवारा बाजार में समापन हुआ।

आयोजकों ने बताया कि 03 जनवरी को भगवा यात्रा वार्ड क्रमांक 09, 08, 07, 06 एवं 05 में भ्रमण करेगी। सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घर के सामने यात्रा का पूजन कर धर्मोत्सव में सहभागिता निभाएं।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Next Post

देर रात सीएम के आदेश पर इंदौर ननि आयुक्त दिलीप यादव का तबादला,मंत्रालय में पदस्थ

Sat Jan 3 , 2026
भोपाल: देर रात सीएम डॉ मोहन यादव के आदेश पर सरकार ने इंदौर नगर निगम के आयुक्त दिलीप यादव के स्थानांतर का आदेश जारी कर दिया,उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। गौरतलब है उन्हें इंदौर के भागीरथपूरा क्षेत्र में दूषित जल सप्लाई से […]

You May Like