
जबलपुर। साइबर ठगों ने चार खातों से लाखों की रकम उड़ा ली । पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।गोहलपुर पुलिस के मुताबिक सपना रैकवार निवासी राजुल सिटी अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12-15 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक करके यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 90 हजार 616 रूपये धोखाधड़ी कर आशु कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांजेक्शन कर लिये। इसी प्रकार गोरखपुर थाने मेंनवीन काक 55 वर्ष निवासी कटंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षक है।
मोबाइल में फेस बुक पर स्टोरी पढ़ रहा था स्टोरी अत्यंत रूचिकर थी जिसमें आगे पढऩे के लिये क्लिक किया तो पेमेंट का विकल्प आया जिसे उसने निरस्त कर दिया इसके बाद खाते से 60 हजार रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा आहरित कर लिये गए। इसके अलावा संजीवनीनगर थाने में सविता श्रीवास्तव निवासी नम्बे क्वाटर संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से 10 ट्रांजेक्शन में कुल 1 लाख 77 हजार 902 रूपये उसके खाते से निकाल लिए। इसी प्रकार हनुमानताल थाने में स्वतंत्र जैन निवासी शुक्रवारी बजरिया फूटाताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साइबर ठग ने धोखाधड़ी करते हुये एपीके फाईल भरने के बहाने उसके अकाउण्ट की डिटेल प्राप्त कर उसके खाते से 2 लाख 75 हजार रूपये निकाल लिये।
