रीवा:शहर की सडक़ो पर सैकड़ो आवारा श्वान धमाचौकड़ी मचा रहे है. दिन हो या रात सडक़ो पर आराम फरमाते श्वान देखे जा सकते है. मवेशी हो या आदमी सभी को अपना शिकार बना रहे है. नगर निगम आवारा श्वान को लेकर कोई कदम नही उठा रहा है.जबकि कई लोगो श्वान ने अपन शिकार बनाया है और किशोर की मौत भी हो चुकी है. राह चलते लोगो को दौड़ा कर काटते है और स्कूल जाने वाले बच्चो को भी खदेड़ लेते है.
आवारा श्वान को लेकर नगर निगम अभी सो रहा है, जब कोई बड़ी घटना होगी तब नींद टूटेगी. बीच में श्वानो की नशबंदी नगर निगम द्वारा कराई जा रही थी तब इनकी संख्या कम हुई थी. लेकिन एक बार फिर शहर में आतंक मचा रहे आवारा श्वानो पर नियंत्रण की जरूरत है. खुद नगर निगम परिसर इनका अड्डा है, सुबह हो या रात यही आराम फरमाते है.
मुख्य बाजार से लेकर गली मोहल्लो में आवारा श्वान सैकड़ो की संख्या में घूम रहे है और लोगो को अपना शिकार बना रहे है. महापौर के निर्देश पर नशबंदी अभियान चलाकर कार्यवाही की गई थी, उसके बाद से कोई कार्यवाही नही हुई. कई खतरनाक श्वान शहरो की गलियो में घूम रहे है.
