माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Maa Behen Teaser माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के मजेदार टीजर में सस्पेंस, कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट की झलक दिखी।

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। यह डार्क कॉमेडी-क्राइम ड्रामा फिल्म 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा के साथ मेकर्स ने इसका नया टीजर भी जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

फिल्म ‘मां बहन’ के नए टीजर की शुरुआत काफी दिलचस्प अंदाज में होती है। टीजर में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा एक कंबल में लिपटी लाश को घसीटते हुए नजर आती हैं। तीनों काफी घबराई हुई दिखाई देती हैं, लेकिन तभी दरवाजे की घंटी बजती है और माहौल में अचानक तनाव बढ़ जाता है। टीजर में सबसे मजेदार मोड़ तब आता है, जब इस गंभीर स्थिति के बीच माधुरी बेहद शांत अंदाज में कहती हैं कि चाय बनाएं? यही डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी रेखा नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार माधुरी दीक्षित निभा रही हैं। रेखा की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद वह अपनी दो बेटियों जया और सुषमा के साथ मिलकर इस राज को छिपाने की कोशिश करती है। जहां जया जिम्मेदार और समझदार लड़की है, वहीं सुषमा काफी बेपरवाह स्वभाव की है। तीनों महिलाएं इस मुश्किल स्थिति से निकलने के लिए झूठ, चालाकी और अजीबोगरीब प्लान का सहारा लेती हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

दमदार स्टार कास्ट
फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के अलावा रवि किशन, धर्मा दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जो इससे पहले ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म को अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और ओपनिंग इमेज फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

फैंस को बेसब्री से इंतजार
माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म ‘मिसेज देशपांडे’ में देखा गया था, जहां उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। वहीं तृप्ति डिमरी भी लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ‘मां बहन’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह फिल्म ओटीटी की सबसे मजेदार और अलग कॉमेडी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

Next Post

‘वेलकम टू द जंगल’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…

Sat May 16 , 2026
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फेमस डायरेक्टर अहमद खान की डायरेक्शन बन रही ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक कॉमेडी फिल्म है। डायरेक्टर अहमद खान अपनी एक्शन, थ्रिलर मूवी के लिए जाने जाते है। चलिए जानते है, अक्षय कुमार के साथ […]

You May Like

Play sound