
भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय सोमवार को पहुंचे एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे अचेत होकर गिर पड़े. इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को सीपीआर दिया. इसके बाद तुरंत ही व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
जानकारी के मुताबिक कमिश्नर कार्यालय में देवेंद्र सक्सेना नाम के व्यक्ति अपने किसी काम के सिलसले में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान देवेंद्र की अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर गए. देवेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की समसया दिखने पर मौके पर तैनात आरक्षक मुकेश साहू और रंजीत रघुवंशी ने बिना समय गंवाए सीपीआर’ देना शुरू किया. करीब पांच मिनट तक चले इस जीवनरक्षक प्रयास का सकारात्मक असर हुआ और देवेंद्र सक्सेना की धड़कनें वापस लौटने लगीं. इस मौके पर रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर ने शासकीय वाहन से देवेंद्र को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है.
