मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हिसाब से होगा इंदौर का फैसला!

सियासत

भाजपा ने 62 में से 57 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है लेकिन इसमें इंदौर के दोनों जिला अध्यक्ष नहीं है. सूत्रों का कहना है कि इंदौर का फैसला मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सहमति से होगा. इसके अलावा इसमें कैलाश विजयवर्गीय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. यह कैलाश विजयवर्गीय पर है कि वह ग्रामीण में चिंटू वर्मा को चाहते हैं या नगर में अपने समर्थक सुमित मिश्रा या दीपक टीनू जैन में से किसी को. जाहिर है दोनों जिलों में से एक जिला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय के खाते में जाएगा.

बहरहाल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इस महीने में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए राज्य के 62 में से 57 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए राज्य के 50 प्रतिशत जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होना जरूरी है। यह संख्या बुधवार को ही पूरी हो गई थी। गुरुवार को नौ और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, चुनाव की तारीख जल्द घोषित की जाएगी. चुनाव प्रक्रिया में नामांकन फॉर्म भरने से लेकर दस्तावेजों की जांच और मतदान तक का कार्य शामिल होता है. प्रदेश में वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा है. वीडी शर्मा को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना कम है. ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेता सक्रिय हो गए हैं. इनमें से कई के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है. इसमें कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, अर्चना चिटनिस, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा हैं.

Next Post

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आठ पर मामला दर्ज कर भेजा जेल

Sun Jan 19 , 2025
दमोह: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन गुल्ली इलाके में शुक्रवार रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन युवक और पांच युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में पकड़ा है. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया और देह व्यापार व अन्य धाराओं में मामला दर्ज […]

You May Like