सीधी में विवि की मांग, अजय सिंह ने CM को लिखा पत्र

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी के संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर आग्रह किया कि सीधी और सिंगरौली जिलों के कॉलेजों को इससे संबद्ध किया जाए।

अजय सिंह ने कहा कि दोनों जिलों के छात्रों को परीक्षा या प्रशासनिक कार्यों के लिए रीवा जाना पड़ता है, जो लगभग 150 किलोमीटर दूर है। इससे छात्रों को 5-6 घंटे की यात्रा, अतिरिक्त खर्च और कठिनाई झेलनी पड़ती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1968 में एपीएस विश्वविद्यालय के अधीन कई जिले थे, लेकिन समय-समय पर प्रशासनिक सुविधा हेतु नए विश्वविद्यालय बनाए गए। हाल ही में शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल महाविद्यालय को विश्वविद्यालय में अपग्रेड कर उमरिया और अनूपपुर के कॉलेज संबद्ध किए गए।

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में सागर, खरगोन, गुना, छिंदवाड़ा और शहडोल में नए विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं। इसी तरह सीधी और सिंगरौली के लगभग 50 कॉलेजों को भी सीधी स्थित संजय गांधी महाविद्यालय से जोड़ा जाना चाहिए।

सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय बनने से आदिवासी बहुल क्षेत्रों के छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और उच्च शिक्षा संबंधी कार्यों की सुविधा निकट ही मिल सकेगी। साथ ही, प्रदेश का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) भी बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि छात्रहित और लोकहित में यह निर्णय शीघ्र लिया जाए।

Next Post

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया ओबीसी छात्रावास की मैस का निरीक्षण

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कोटरा स्थित पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में मैस की व्यवस्था देखी और छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। […]

You May Like