
सिंगरौली। ऊर्जाधानी में शनिवार की दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। हवा के साथ हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन घरों में उमस से लोग परेशान हैं। इस दौरान बिजली गुल होने की सिलसिला भी जारी है। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री है। आज रविवार को भी मौसम का रूख इसी तरह बना रहेगा। बता दें कि तेज धूप के चलते गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था लेकिन शनिवार की दोपहर बाद धूल भरी आंधी के साथ बादल छा गए और रिमझिम बारिश होने लगी। हालांकि बारिश ने मौसम को खुशनुमा तो बना दिया है मगर अब लोग घरों में उमस से परेशान हो रहे हैं।
