ऑनलाइन गेमिंग की 1097 साइट बंद की जा चुकी हैं: अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग की समस्या को लेकर गंभीर है और 1097 गेमिंग साइट बंद की जा चुकी हैं।

श्री वैष्णव ने प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकारों के साथ समन्वय से ऑनलाइन गेमिंग और साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस समस्या से निजात पाने के लिये तेजी से काम करेंगे। केन्द्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमन इकाई बेहतर काम कर सकती है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के चंगुल से लोगों को खासकर बच्चों को बचाने के प्रयास के तहत 1097 ऑनलाइन गेमिंग साइट बंद की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों और साइबर क्राइम को लेकर लोग जागरुक हो रहे हैं। सरकार के प्रयासों से साइबर क्राइम को लेकर समाज में जागरुकता बढ़ रही है।

Next Post

भारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर भेजने की योजना है: जितेन्द्र सिंह

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारत की वर्ष 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने की योजना है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर […]

You May Like