भारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर भेजने की योजना है: जितेन्द्र सिंह

नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारत की वर्ष 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर उतारने की योजना है। उन्होंने बताया कि देश के सर्वाधिक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 4 को 2027 में लॉन्च करने की योजना है। इसी तरह वर्ष 2028 में वीनस मिशन की योजना है।

उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को देश का हर प्रदेश अपना रहा है और इससे तरह-तरह से लाभ उठाये जा रहे हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सिर्फ राकेट प्रक्षेपण तक ही सीमित नहीं है। इसका कई क्षेत्रों में उपयोग करके लाभ उठाये जा रहे हैं।

डॉ सिंह ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के आज तड़के तीन बजकर 47 मिनट पर सुरक्षित धरती पर वापसी को गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि यह पल गौरवान्वित करने वाला भी है और राहत भरा भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री विलियम्स को लिखा है, “ आपके लौटने के बाद हम आपको भारत में देखने के लिये उत्सुक हैं। भारत के लिये सबसे शानदान बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी। ”

Next Post

कांग्रेस ने लोकसभा में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

Wed Mar 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने आज लोकसभा में कहा कि एक तरफ बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है और दूसरी तरफ देश से प्रतिभा का पलायन हो रहा है इस पर सरकार को गंभीरता से […]

You May Like