भव्य कलश यात्रा के साथ माधव मंगलम पैलेस में शुरू हुई राघव ऋषि की भागवत कथा

ग्वालियर:ऋषि सेवा समिति की ग्वालियर ईकाई द्वारा आज शनिवार से माधव मंगलम पैलेस में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे राममंदिर फालका बाजार से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। राघव ऋषि दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा का अमृत प्रवाह करेंगे। राघव ऋषि अनवरत 20 वर्षों से ग्वालियर के विभिन्न स्थानों पर विविध पुराणों एवं कथाओं का वाचन एवं ज्योतिषीय परामर्श द्वारा नगर के जनमानस का हिंदू संस्कृति के प्रति जागरुकता एवं सनातन प्रचार प्रसार में महती भूमिका निभा रहे हैं। मंगल कलश यात्रा फालका बाजार स्थित राम मंदिर से प्रारम्भ होकर गिर्राज मंदिर हाईकोर्ट होते हुए कथास्थल माधव मंगल पैलेस पहुंची।

कलश यात्रा में 108 महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु पीले वस्त्रों में शामिल हुईं। प्रथम दिवस भागवत माहात्म्य पर प्रकाश डाला जाएगा। 12 अप्रैल को ध्रुव चरित्र, कपिलोपाख्यान,13 अप्रैल जड़भरत प्रसंग एवं प्रह्लाद चरित्र,14 अप्रैल को वामन अवतार, श्रीराम चरित्र एवं कृष्ण जन्म का प्रसंग होगा। 15 अप्रैल को नंदोत्सव, माखनचोरी एवं गोवर्धन पूजा, 16 अप्रैल को वेणुगीत, गोपीगीत एवं रुक्मिणी विवाह 17 अप्रैल को सुदामा चरित्र,18 अप्रैल को उद्भव संवाद सहित विविध प्रसंग होगा जिसके उपरान्त महाप्रसाद भंडारे के साथ कथा विश्राम होगा। कथा में ऋषि महाराज के सुपुत्र सौरभ ऋषि द्वारा सुमधुर भजनों की नित्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही कथानुसार नित्य झांकी का भी मंचन होगा।

Next Post

शुभ मोटर्स ने किया करोड़ों का गड़बड़झाला

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर: मदन महल स्थित शुभ मोटर्स में केंद्रीय जीएसटी, जबलपुर के एंटी-इवेजन टीम ने गुरूवार को छापेमारी की। कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी चली। टीमों ने दस्तावेजों, स्टॉक की जांच पड़ताल की। दस्तावेजों के क्रय-विक्रय और काम के विवरण में भारी अनियमितत्ताएं उजागर हुई। दो दिन चली जांच के […]

You May Like