शिवपुरी में शराब ठेकेदार के गुर्गों ने की फायरिंग़, पिता पुत्र जख्मी

शिवपुरी:कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नौहरी में शराब ठेकेदार के गुर्गों ने कई हवाई फायर किए। उन्होंने एक पिता-पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आबकारी विभाग की टीम पर भी मारपीट के आरोप लगे हैं। बड़ी नौहरी में बंजारा परिवार द्वारा कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर शराब ठेकेदार के गुर्गे और आबकारी विभाग की टीम दबिश देने पहुंची थी।

पीड़ित सेठा बंजारा ने बताया कि वह अपने बेटे राहुल बंजारा के साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी तीन से चार वाहनों में सवार होकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार से उतरते ही तीन से चार हवाई फायर किए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में छिप गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Next Post

चाकूबाजों ने बहाया लहू, चार घायल

Fri Apr 17 , 2026
जबलपुर: शहर की सडक़ों पर चाकूबाजों ने जमकर लहू बहाया। लार्डगंज, भेड़ाघाट, गोहलपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गुरूवार को अविनाश अहिरवार 21 वर्ष निवासी रानीताल ने […]

You May Like