
इस वर्ष पहले ही इनकी संख्या 17 से घटाकर 14 कर दी गई थी। अब 14 प्रस्तावित संयुक्त मैदानी अभ्यासों में से आधे से अधिक को रद्द किए जाने की संभावना है। जेसीएस ने यह भी बताया कि संयुक्त कमान युद्धकालीन कमान के दो केंद्रों-सीपी टैंगो और कैंप हम्फ्रीज-का इस्तेमाल करते हुए अभ्यास कर रही है। प्रसारक के अनुसार, यूएफएस के दौरान आमतौर पर संयुक्त कमान का मुख्यालय केवल सीपी टैंगो में होता था लेकिन इस बार अमेरिकी पक्ष ने कैंप हम्फ्रीज को भी इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है।
प्रसारक ने अभ्यास में कटौती के फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया आदेश से जोड़ते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का स्तर कम करने का निर्देश दिया है। गत 16 अगस्त को श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ’ पर कहा था कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनके “बहुत अच्छे संबंध” हैं और उन्हें दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेने के अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे समझौते पर आपत्ति है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ को दोनों देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का स्तर काफी कम करने का निर्देश दिया है।
