शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा पौधरोपण

इंदौर: लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के किनारे पर पौधरोपण किया गया. अधिकारियों और कर्मचारियों ने जगह जगह पौधे रोपें. पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर में दो हजार पौधे लगाएं गए है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल है.पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री एस.एन. सोनी ने बताया कि मंत्री राकेश सिंह ने आज पर्यावरण संरक्षण और हरित मध्य प्रदेश की दिशा में एक साथ एक लाख पौधे लगाने का विशेष लक्ष्य तय किया था.

इसके तहत इंदौर में आज दो हजार से अधिक पौधे विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे, विश्राम गृह , विभागीय भवनों और परिसरों में लगाए गए. इस अभियान की शुरूआत मंत्री राकेश सिंह द्वारा भोपाल लिंक रोड पर स्थित चिनार उद्यान में पौधारोपण करके की गई. पौधरोपण में नीम, पीपल, अर्जुन, आम, अमरूद, कचनार, गुलमोहर, बकाइन किस्म को प्राथमिकता दी गई.
संरक्षण की व्यवस्था भी
सोनी ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनके संरक्षण और देखरेख की व्यवस्था की गई है. हर स्थान पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधों की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है. पौधों की सिंचाई, सुरक्षा, मल्चिंग, और समय-समय पर निरीक्षण की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. साथ ही विभागीय पोर्टल और मोबाइल एप से पौधारोपण की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है.

Next Post

डॉक्टर्स जीवन रक्षक और सीए आर्थिक संरक्षक

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर:नगर निगम द्वारा डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर शहर के प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं सीए का सम्मान किया गया. इस अवसर डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट को समाजिक और पेशेवर योगदान के लिए मोमेंटो, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.राष्ट्रीय चिकित्सा और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर नगर […]

You May Like