इंदौर:नगर निगम द्वारा डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर शहर के प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं सीए का सम्मान किया गया. इस अवसर डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट को समाजिक और पेशेवर योगदान के लिए मोमेंटो, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.राष्ट्रीय चिकित्सा और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर के डॉक्टर्स और सीए के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
डेली कॉलेज की प्राचार्य डॉ गुनमीत बिंद्रा के मुख्य आथित्य में दोनों विधाओं के प्रतिष्ठित 11-11 डॉक्टर्स और सीए सम्मानित किए गए. कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के रक्षक हैं. वहीं सीए हमारे आर्थिक संरक्षक है. दोनों ही समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं.
सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट
केमिशा सोनी, सुमित नेमा, विक्रम गुप्ते, सुनील नाहटा, विजय बंसल, कीर्ति जोशी, नवीन खंडेलवाल, अनुभव जैन, आनंद जैन व गर्जना राठौड़
सम्मानित डॉक्टर्स
डॉ. एस.एल. सोनी, डॉ. ओपी अग्रवाल, डॉ. सौरभ मालवीय, डॉ. कैलाश लखोटिया, डॉ. राजकुमार सिसौदिया, डॉ. भाग्यश्री जोशी, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. अनिल भदौरिया, डॉ. सुनीता हरलालका व डॉ. संजय अहिरकर
