रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल,जांच के आदेश

सतना: मैहर जिले में मंगलवार की शाम अमरपाटन तहसील के ग्राम ककरा से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक पटवारी को हितग्राही से 15,000 रुपए लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने पर एस डी एम द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं।वीडियो में दो व्यक्ति बैठे हुए दिख रहे हैं। इसमें एक युवक पटवारी को नकद राशि देता नजर आ रहा है।

यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। बताया गया कि अमरपाटन के ग्राम ककरा हल्का के पटवारी रामायण पांडेय द्वारा पीड़ित किसान के खेत को सिंचित बनाने के एवज में 15 हजार रु की रिश्वत की गई।मामले को संज्ञान में लेते हुए अमरपाटन एसडीएम आरती सिंह ने बताया कि जांच की जाएगी। वीडियो की डेट, स्थान और पैसों के लेन-देन के कारणों की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

घर का ताला तोड़ चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 2 , 2025
सतना: शहर के आजाद चौक गली नम्बर 02 में चार दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। इसी कड़ी में टीम गठित कर आरोपी […]

You May Like