सतना: शहर के आजाद चौक गली नम्बर 02 में चार दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना की शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। इसी कड़ी में टीम गठित कर आरोपी अभिषेक उर्फ बाबू लोधी पिता रामजी सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी बार्ड नम्बर 40 बजरहा टोला एवं आरोपी पियूश उर्फ बबूल वंशकार पिता होरीलाल वंशकार उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 39 बजरहा टोला को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की निशादेही पर आरोपी अभिषेक से तीन जोड चांदी की पायल, एक नग सोने की अगूंठी, एक नग कान का सोने का झाला, पांच नग छोटी बड़ी नाक की कील एवं नगदी 3500/- रुपये बरामद किया गया तथा आरोपी पियूश से एक नग चांदी की हाफ कर्धन तथा दो नग सोने की अगंठी व 4000/- नगदी बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 7500 रु की नकदी और कुल 5,10000 रु के गहने बरामद कर लिए गए।
