स्कूली बच्चों को टीसी देना अनिवार्य, नहीं देने पर होगी कार्रवाई

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे पालकों द्वारा चाहे जाने पर बच्चों को टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) अनिवार्य रूप से दें. आवेदन पर टीसी नहीं देने वाले स्कूल संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी. कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है वे जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का पूर्ण गंभीरता के साथ सकारात्मक रूप से समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें.

कलेक्टर कार्यालय में आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष अग्रवाल पब्लिक स्कूल के कुछ पालक आये और उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को स्कूल द्वारा टीसी नहीं दी जा रही है. कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत सीईओ को इस मामले की जांच कर पालकों को नियमानुसार तुरंत टीसी दिलवाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्याएं अन्य स्कूलों में भी नहीं होना चाहिए.

Next Post

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के पंजीयन होंगे निरस्त

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर: यातायात सुधार की मुहिम लगातार जारी है. इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिये कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में उन्होंने यातायात सुधार, इंटेलिजेंट इंटिगेट्रड ट्रॉफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन और ई-चालान के भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकृत करने, ट्रॉफिक […]

You May Like