एनयूजेआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को यहां स्थित केंद्रीय कार्यालय में कार्यभार संभालते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। एनयूजेआई की नयी कार्यकारिणी में राकेश थपलियाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव और रामचंद्र कन्नोजिया ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला। कार्यक्रम में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उचित वेतन-भत्तों सहित कई मुद्दों पर गंभीर संकट है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि नयी कार्यकारिणी पूरी जिम्मेदारी के साथ पत्रकार हितों के लिए काम करेगी। इस मौके पर श्री थपलियाल ने कहा कि एनयूजेआई देशभर के पत्रकारों के अधिकारों के लिए पुरजोर आवाज उठायेगा और पत्रकारिता की साख बचाने के लिए फर्जी पत्रकारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जायेगा। राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 28 नवंबर से जयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जायेगा।

.....

Next Post

अजमेर-रांची के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-रांची के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर–रांची–अजमेर स्पेशल के 9-9 फेरे होंगे। अजमेर से ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रात 11:05 बजे रवाना होगी और […]

You May Like