लंदन, यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक व्यापारिक जहाज ‘एमवी एजीएन रैग्नर’ पर शनिवार को अचानक हमला हो गया है। इस खतरनाक हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक हलकों में भारी चिंता का माहौल बन गया है।
दो भारतीय सुरक्षित, अन्य दो की तलाश जारी
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि इस घटना के समय जहाज पर चार भारतीय नागरिक सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चालक दल के दो सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि बाकी दो नागरिकों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।
दूतावास रख रहा है स्थिति पर कड़ी नजर
भारतीय दूतावास स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है ताकि लापता सदस्यों की सही स्थिति का पता लगाया जा सके। युद्धग्रस्त काला सागर क्षेत्र में स्थित ओडेसा बंदरगाह पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद से लगातार इस तरह के खतरे बने हुए हैं।

