नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के गुरुवार को जारी निर्देश के अनुसार श्री चतुर्वेदी की नियुक्ति तीन वर्षों अथवा 70 वर्ष की आयु तक के लिए की गई है।
वह वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी रुचि के क्षेत्रों में संचार सिद्धांत एवं प्रणालियाँ, वायरलेस संचार, सूचना सिद्धांत, स्प्रेड स्पेक्ट्रम प्रमुख हैं। उन्होंने 1986 में आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने यहीं से 1988 में एमटेक और 1995 में पीएचडी की डिग्री हासिल की।
उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं और उनको कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
Next Post
मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के लिए 2000 करोड़ की अनुदान सहायता मंजूर की
Thu Jul 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सहकारी क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को चार वर्ष के लिए 2000 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता मंज़ूर की है। निगम को प्रति वर्ष 500 करोड़ रुपये की सहायता दी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की […]

You May Like
-
5 months ago
अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान
-
7 months ago
आज बड़वारा आएंगे मुख्यमंत्री
-
6 months ago
वुहान ओपन के पहले दौर में राडुकानू रिटायर
