
छिंदवाड़ा. थाना तामिया की चौकी देलाखारी पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए बोलेरो वाहन को पकड़ कर उसमें रखी 51.840 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि देर रात्रि सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 44 बीसी 1658 में रख कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जाएगा. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने सांगाखेड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी. रात्रि 1 बजे लगभग पुलिस ने उक्त बोलेरो वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली तो पुलिस को बोलेरो वाहन में रखी हुए 6 पेटी अवैध शराब रखी हुई मिली इस पर पुलिस ने 6 पेटी शराब को जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस ने वाहन में सवार आरोपी रामसिंह पिता सुमरसिंह अखाड़ी 35 साल निवासी ग्राम सांघाखेड़ा और नाराण भोपा पिता झब्बू सिंह भोपा 40 साल निवासी ग्राम सांघाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 50,000 रुपए की है. उक्त कार्रवाई में देंलाखारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र पवार एवं समस्त स्टाफ आर. 783 मधुप्रसाद कुलस्ते, आर. भीमसिंह परते, आर. प्रमोद उइके, आर. जयेन्द्र पाल सिंह राठौर ने कार्रवाई की.
