गर्मी का टॉर्चर: 16 साल बाद फिर तपा सागर: 2010 जैसा रहा गर्मी का अहसास

सागर। कल अप्रैल माह के अंतिम रविवार को दिन का तापमान अधिकतम पायदान को छू गया. सूर्य की तीखी किरणो के बीच बादलो की आवाजाही चलती रही और अधिकतम तापमान 44 के पार पहुंच गया जो इस वर्ष में अब तक का सर्वाधिक है. 16 साल पूर्व 18 अप्रैल 2010 को भी सागर मे दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिसे रहा था. रविवार को सूर्योदय के पूर्व ही अधिकतम तापमान 28.6 डिसे रिकॉर्ड किया गया था जो कि सूर्योदय के बाद सुबह 8.30 बजे 35.2 डिसे पर पहुंच गया और दोपहर की शुरूआत मे

11.30 बजे 42.8 डिसे तथा 2.30 बजे 43.8 पर पहुंच गया. अपरान्ह में बादलो की आवाजाही शुरू हो गई और 5.30 बजे अधिकतम तापमान 38.8 पर आकर ठहर गया. रविवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत रूप से 44.4

डिसे रहा जो कि 2026 मे सर्वाधिक गर्म दिन के रूप मे दर्ज किया गया है. पिछले रविवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 42 के पार पहुंच गया था. एक दिन पूर्व ही शनिवार को अधिकतम तापमान 43 के पार पहुंच गया था.

रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण आमजन ने घर पर ही रहना मुनासिब समझा. भले ही पंखे, कूलर की हवा भी गर्म चलती रही, सड़कों पर भी दिन भर सन्नाटा छाया रहा. देर शाम ही सड़को पर चहल पहल दिखाई दी.

सूर्यास्त के समय जिले के राहतगढ, जरूआखेड़ा आदि से तेज हवाओ के साथ बारिश के समाचार भी मिले है. दिन भर गर्म हवाओ के बाद देर शाम ठंडी हवाये चलना शुरू हुई. रविवार को ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सागर जिला मुख्यालय पर 11 परीक्षा केंद्रो पर संपन्न हुई. जिसमे 4262 परीक्षार्थी शामिल होना थे.

 

 

Next Post

शहर की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर अब बदहाल, गंदगी, अतिक्रमण और जलकुंभी ने बिगाड़ी सूरत

Mon Apr 27 , 2026
शैलेन्द्र कश्यप इंदौर: शहर की जल आपूर्ति का एक अहम स्रोत यशवंत सागर तालाब आज अपनी बदहाल स्थिति के कारण चिंता का विषय बनता जा रहा है. एक ओर यह तालाब शहर के कई इलाकों की प्यास बुझाता है, तो दूसरी ओर इसकी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता लोगों को यहां आने […]

You May Like