
भोपाल। राजधानी के प्रमुख मार्गों में शामिल हमीदिया रोड पर मंगलवार को भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए, जिससे आम लोगों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम के कारण कई यात्री अपनी ट्रेन समय पर पकड़ने को लेकर चिंतित दिखे। बताया जा रहा है कि सड़क पर बढ़ते वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था जाम की मुख्य वजह रही। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को सामान्य कराने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने की मांग की है।
