जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल गार्डन के पास शनिवार को घर लौट रहे बुजुर्ग पर बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को हीरा मंगलानी 57 वर्ष निवासी पंचशील नगर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की तरह भंवरताल गार्डन में घूम रहा था.
गार्डन के अंदर उसे 3 लडक़े मिले जो उससे शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। वह चर्च वाले गेट से गार्डन से बाहर निकलकर अपनी स्कूटी उठाने लगा तभी जो लडक़े गार्डन मे मिले थे, उन्हीं में से 2 लडक़ों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
