ट्रक में लोड 70 हजार का माल ले गए चोर

जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे सांई पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात चोर 70 हजार रूपए का माल चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शमी 54 वर्ष निवासी मिलोनीगंज गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 0629 में चालक दिनेश उर्फ बल्लू पाण्डेय राहुल ट्रांसपोर्ट जबलपुर से परचून लोड करके रीवा के लिए निकला था.

रात लगभग 10 बजे पनागर नेशनल हाईवे सांई पेट्रोल पम्प के सामने ट्रक खड़ा करके राजश्री लेने गया था तभी 2 लडक़े स्कूटी से पहुंचे और ट्रक में लोड परचून एडवांस कॉम्पेक्ट सिंगरेट 4 पेटी, ब्लैक फिल्टर सिंगरेट 1 पेटी कीमती लगभग 70,000 से अधिक होगा चुराकर ले गए। अज्ञात चोर ट्रक की तिरपाल से बंधी रस्सा काटकर चोरी कर ले गये है।

Next Post

बुजुर्ग को चाकू से गोदा

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर तिराहा में बदमाशों ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर चाकू से गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक अमरजीत सिंह 64 वर्ष निवासी गुरैयाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कपडे व जलाऊ टिम्बर […]

You May Like