जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर तिराहा में बदमाशों ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर चाकू से गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक अमरजीत सिंह 64 वर्ष निवासी गुरैयाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कपडे व जलाऊ टिम्बर की दुकान है।
एक्सिस से गौर तिराहा पान खाने के लिये गया था, उसी समय अमित उर्फ शुभम पटैल उसके पास आकर शराब पीने के लिए 500 रूपये मांगने लगा, उसने रुपए देने से मना किया इसी बात पर अमित ने शोभित पटैल, आनंद यादव को बुला दिया तीनों ने मारपीट की। शोभित ने चाकू से हमला कर चोटें पहुंचा दी। आनंद ने दाँत से उसके दाहिने हाथ की बीच वाली ऊंगली में काट दिया।
