सीधी: समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि खराब हैण्डपंप की शिकायत अत्यधिक आ रही है, अभियान चला कर हैण्डपंपों का सुधार कराना सुनिश्चित करें और उसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजें।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी त्यौहारों के पहले मिलावट खोरी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर संयुक्त भ्रमण कर निराकरण करें। जिला अधिकारी नियमित सीएम हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग अपने स्तर से करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी डीडीओ तथा कार्यालय प्रमुख को निर्देशित किया है कि अपने अधीन पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन करके आधार संख्या से लिंक कराएं।
