कोतवाली पुलिस नें चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ा

सीधी: घर में घुस कर चोरी करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक कुमार शर्मा नें थाना कोतवाली में मोटरसाइकिल कायनेटिक चैलेन्जर, लैपटाप लेनोवो, कीपैड मोबाइल , चेक बुक, विजली का बिल, कपडे व दराज तोड कर कुछ नगदी रूपये चोरी की रिपोर्ट की थी.

जिस पर मुखविर की सूचना के आधार पर संदेही अंकुश कुमार गुप्ता पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उम्र 20 वर्ष व ओमप्रकाश गुप्ता पिता अमर बहादुर गुप्ता उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी कुचवाही थाना कोतवाली को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूंछताछ की गई तो दोनों नें अपराध करना स्वीकार किया एवं चोरी की गई मोटरसाइकिल को पुलिस को जप्त करवाया।

Next Post

कानून व्यवस्था के लिए माइक्रो लेवल की प्लानिंग हो

Tue Mar 11 , 2025
सिंगरौली: आने वाले त्यौहारों में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। कमिश्नर ने कहा कि होली, ईद, नवरात्रि, रामनवमी जैसे त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारों के दौरान कानून और व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखें। राजस्व और पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र का […]

You May Like